साल 2020 अब खत्म होने की कगार पर है. अब इस साल को अलविदा कह नए साल में प्रवेश करने की घड़ी करीब आ रही है. साल 2020 को कोई भी याद नहीं रखना चाहेगा, खास तौर पर कोरोना वायरस महामारी के कारण. इस साल सबसे ज्यादा चर्चा कोविड 19 की ही रही. लेकिन एक मामले में आईपीएल 2020 ने कोरोना वायरस को मात दे दी है. तो आज इसी पर बात करेंगे, साथ ही आपको बताएंगे कि हम ये क्यों और कैसे कह रहे हैं.